पिथौरागढ़ : विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 23वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

प्रगति पब्लिक स्कूल मुवानी का 23वां वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल रहे। विधायक के मुवानी पहुंचने पर विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन द्वारा किया गया।
इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन एवं आत्मविश्वास की अभिभावकों और अतिथियों ने जमकर सराहना की। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, खेल एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक विशन सिंह चुफाल ने बताया कि आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विधायक निधि से विद्यालय को तीन कंप्यूटर, एक प्रिंटर, एक स्मार्ट बोर्ड तथा फर्नीचर (टेबल-कुर्सियां) उपलब्ध कराए गए हैं। कहा कि इससे छात्रों को डिजिटल शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी और शिक्षण व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
साथ ही उन्होंने भविष्य में भी विद्यालय को सहयोग देने का आश्वासन दिया। विद्यालय के प्रबंधक राजेश भट्ट एवं प्रधानाचार्य सुमन भट्ट ने मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य हेमंत प्रसाद, भाजपा नेता जीवन बोरा, रमेश बम, ग्राम प्रधान जगत सिंह मेहता, भाजपा मंडल महामंत्री दीपक कार्की, सूरज रावत, कमलदीप बिष्ट, राम सिंह राठौड़, दिनेश चंद्र पाठक, दया कृष्ण भट्ट, नवीन लेखक, कृष्ण देव, ममता पंत, कविता सोनार एवं तनुजा गोरखा सहित कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हंसराज पाल एवं त्रिभुवन राठौड़ ने संयुक्त रूप से किया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







