ChampawatSocialUttarakhand News

शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन

दुधपोखरा में आयोजित कार्यक्रम में दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां

पॉजिटिव चेंज मेकर्स फाउंडेशन द्वारा सरस्वती विष्णु मंदिर दुधपोखरा में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं अभिभावकों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और मानसिक संतुलन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

 

कार्यक्रम में शारीरिक स्वास्थ्य समन्वयक एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. बबीता वर्मा ने हेल्थ एंड हाइजीन विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता और स्वस्थ दिनचर्या के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को दैनिक जीवन में साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

 

पीसीएम फाउंडेशन की प्रबंध निदेशक एवं मनोस्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. दीपा पाण्डे ने वर्तमान समय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने और सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी सुझाव दिए।

 

फाउंडेशन के संस्थापक एवं निदेशक हिमांशु वर्मा ने संस्था द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए भविष्य में समग्र स्वास्थ्य (शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं सामाजिक) से जुड़े और अधिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

 

साथ ही फाउंडेशन की ओर से विद्यालय में प्रारंभिक शिक्षा को अधिक रोचक एवं प्रभावी बनाने के लिए शैक्षणिक फ्लेक्स, ज्ञानवर्धक चार्ट, खिलौने, खेल सामग्री तथा आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरीश चन्द्र जोशी ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कैलाश जोशी, श्याम राम, बबीता जोशी, युक्ता जोशी, मनीषा, शालिनी एवं फाउंडेशन के स्वयंसेवक उपस्थित थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते