MeetingPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : साप्ताहिक जनसुनवाई में पहुंचीं 42 शिकायतें

 डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

साप्ताहिक जनसुनवाई में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 42 शिकायतें एवं समस्याएं प्राप्त हुईं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता और समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में लोगों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। जिन मामलों का समाधान तत्काल संभव है, उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। डीएम ने लंबित मामलों में संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ताओं को निस्तारण की स्थिति से अवगत कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते