PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : शिक्षाविद चंद्र सिंह कार्की के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

विभिन्न संगठनों ने किया गहरा दुख व्यक्त

बेरीनाग, हिमालया इंटर कॉलेज चौकोड़ी के संस्थापक, पूर्व शिक्षक, शिक्षाविद एवं समाजसेवी चंद्र सिंह कार्की का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही चौकोड़ी, बेरीनाग सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। चंद्र सिंह कार्की ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए चौकोड़ी में हिमालया इंटर कॉलेज की स्थापना की।

 

उन्होंने लंबे समय तक शिक्षा के माध्यम से क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने का कार्य किया। शिक्षा के साथ ही वह सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहे और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए कार्य करते थे। विभिन्न संगठनों ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पूर्व विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

 

थल रामगंगा नदी तट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। पुत्र प्रकाश कार्की ने चिता को मुखाग्नि दी। उनके निधन पर पूर्व सीएम पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, विधायक फकीर राम टम्टा बिशन सिंह चुफाल,दर्जा राज्य मंत्री नारायण राम आर्या, ब्लाक प्रमुख संगीता चन्याल, ज्येष्ठ प्रमुख धीरज बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण कार्की,

 

वरिष्ठ पत्रकार सुधीर राठौर, प्रदीप महरा,व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी तरूण पंत, खंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य देवबाला बिष्ट, उप प्रधानाचार्य भूपेंद्र पपोला, भास्कर पंत, कमलेश जोशी, मंजू कार्की, यति रौतेला, समाज सेवी हरीश चुफाल, ग्राम प्रधान मनोज सानी सहित आदि ने शोक जताया है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते