CrimeNainitalUttarakhand News

अवैध स्मैक व शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस का अभियान लगातार जारी

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को अलग- अलग स्थानों पर अवैध स्मैक व शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस व आबकारी एक्ट में मामला पंजीकृत किया गया है।

 

ad

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा एक व्यक्ति रेहान पुत्र अब्बास अली को रेलवे पार्किंग में खड़ी वाहनों के पीछे के पास से 5.01 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, उप निरीक्षक नीरज चौहान, कानि. हेमचन्द्र डालाकोटी, कानि0 सुनील कुमार व कानि. लक्ष्मण शामिल थे।

 

इधर थानाध्यक्ष काठगोदाम पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा को चैकिंग के दौरान हल्द्वानी नैनीताल मुख्य मार्ग में आरोपी सनी टम्टा के कब्जे से 57 डिब्बे मसालेदार देसी माल्टा मार्का शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 60 आबकारी एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सतनाम सिंह व कांस्टेबल रविंद्र राणा शामिल थे।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते