CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : 08 पेटी अवैध बीयर बरामद, तस्करी में प्रयुक्त कार सीज

जाजरदेवल में शराब के नशे में वाहन चलाने पर चालक गिरफ्तार

सीमांत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। अभियान के तहत थाना थल पुलिस ने 08 पेटी अवैध बीयर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त कार सीज की है। वहीं थाना जाजरदेवल पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने वाले एक चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया।

 

थानाध्यक्ष थल गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक अल्टो कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 08 पेटी अवैध बीयर बरामद हुई। पुलिस ने वाहन चालक चंदन सिंह गड़िया, निवासी बीथी, पन्याली, जिला बागेश्वर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना थल में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। तस्करी में प्रयुक्त कार को भी सीज कर दिया गया।

 

वहीं थाना जाजरदेवल क्षेत्र में थानाध्यक्ष प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक महावीर सिंह डांगी एवं पुलिस टीम ने वाहन चालक गौरव सिंह थापा को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया। पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब की तस्करी, नशे में वाहन चलाने और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते