MeetingPithoragarhUttarakhand News
पिथौरागढ़ : पंकज पांडेय दूसरी बार बने अध्यक्ष, संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा
प्रयोगशाला सहायक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन

प्रयोगशाला सहायक संघ की बैठक गूगल मीट के माध्यम से आयोजित हुई। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से जीआईसी पीपलकोट में तैनात पंकज पांडेय को दूसरी बार संघ का अध्यक्ष चुना गया।
प्रशांत पाटनी को उपाध्यक्ष, दीवान खोलिया को महामंत्री, राजेंद्र सिंह मुडेला को सचिव, अनिल जोशी को कोषाध्यक्ष, भरत सिंह परिहार को संगठन मंत्री, गीता जोशी को महिला उपाध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह भंडारी को मीडिया प्रभारी तथा गणेश चंद को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







