पिथौरागढ़ : समाज के प्रति संवेदनशील बनने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान
मानव अधिकार दिवस पर मुनस्यारी कॉलेज में एनएसएस का एक दिवसीय शिविर आयोजित

मानव अधिकार दिवस के अवसर पर एनएसएस का एक दिवसीय शिविर स्व. डॉ. आरएस टोलिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुनस्यारी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. राहुल पांडेय ने की, जबकि संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी निधि मारौठिया ने किया।

एनएसएस समिति के सदस्य डॉ. दुर्गेश कुमार शुक्ला, डॉ. पुष्पा कालाकोटी और डॉ. राजेन्द्र सिंह राणा ने पूरे कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन कराया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया तथा बौद्धिक सत्र का आयोजन किया। शिविर में प्रिया, नेहा, दीक्षा, लक्षिता, प्रियांशु और रवि सहित अनेक एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान छात्रों को समाज के प्रति संवेदनशील बनने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. रिफाकत अली, डॉ. चंद्र प्रकाश आर्या, डॉ. अमित टम्टा, डॉ. उदय भान, डॉ. रीतू, डॉ. प्रशांत जोशी, डॉ. अशोक मौर्य, डॉ. मनीषा पांडे, डॉ. चेतन चंद जोशी, डॉ. प्रेमा पांडे, डॉ. दिनेश पांडे, डॉ. हेम चन्द्र द्विवेदी, कार्यालय सहायक गणेश सिंह और हेमा पांचपाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







