पिथौरागढ़ : पुलिस की तत्परता से टली अनहोनी
10 वर्षीय गुमशुदा बालकसकुशल बरामद

क्षेत्र में अकेले घूम रहे 10 वर्षीय बालक को पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया। सूचना मिलने पर जौलजीबी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बालक को कोतवाली में संरक्षण में रखा और उसकी पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना दी। जांच में पता चला कि बालक के गुमशुदा होने की रिपोर्ट पहले से ही थाना बलुवाकोट में दर्ज थी।

पुलिस ने तुरंत बालक के पिता कलक बहादुर, निवासी नेपाल से संपर्क कर उन्हें कोतवाली बुलाया। पूछताछ में बालक ने बताया कि वह नेपाल से धारचूला पुल के रास्ते भारत आ गया था और रास्ता भटककर जौलजीबी पहुंच गया था। जौलजीबी व बलुवाकोट पुलिस के आपसी समन्वय और सतर्कता से समय रहते अनहोनी टल गई और बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







