पिथौरागढ़ : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यालय में विविध कार्यक्रम
अव्वल स्थान प्राप्त बच्चों को किया सम्मानित

मुख्य शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में केएनयू राजकीय इंटर कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों द्वारा नशा-मुक्ति शपथ ग्रहण से हुई।

इसके उपरांत छात्रों ने चित्रकला, निबंध एवं पत्र लेखन प्रतियोगिताओं में सहभागिता की। चित्रकला के जूनियर स्तर में प्रथम – जितेंद्र, कक्षा-6, द्वितीय – पूर्वी चंद्र, कक्षा-7, तृतीय – मेघा जोशी, कक्षा-6, सीनियर स्तर प्रथम – इशिका कोहली, कक्षा-10, द्वितीय – माया राय, कक्षा-10
व तृतीय – महेश कोहली, कक्षा 10 रहे। निबंध प्रतियोगिता (सीनियर स्तर) में प्रथम – रोशनी धामी, कक्षा-1, द्वितीय – हरजीत बेरी, कक्षा- 12 ‘अ’और तृतीय – सागर धामी, कक्षा 12 ‘अ’, (जूनियर स्तर) प्रथम – प्रियांशी, कक्षा-8, द्वितीय – कुमारी पूर्वी चंद्र, कक्षा-7 और तृतीय – राहुल, कक्षा 6 रहे।
पत्र लेखन प्रतियोगिता में प्रथम – गौरव सिंह, कक्षा 11 ‘अ’द्वितीय – हिमांशु कुमार और तृतीय स्थान पर दीपिका, कक्षा 11 ‘अ’ ने प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के उपरांत विद्यार्थियों द्वारा नशा मुक्त भारत विषय पर एक जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से एप्टेक चौराहे तक निकाली गई,
जिसमें नशा उन्मूलन का संदेश पूरे उत्साह के साथ जन-जन तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम में हरीश राम, ममता थापा,विमला थापा,आशा,मंजू,शांति देवी,भारत ज्याला, सुरेन्द्र बड़ी, ललित धामी, हरीश बिष्ट, संजय पांडे, भारत कुंवर, मनमोहन पोखरिया आदि उपस्थित थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







