पिथौरागढ़ : खुशी के चयन पर सीमांत में खुशी की लहर
खुशी एशियाई युवा खेलों में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व

सीमांत जनपद निवासी अन्तर्राष्ट्रीय मुक्केबाज खुशी चन्द का चयन एशियाई युवा खेलों के लिए होने से यहां खेल जगत में खुशी की लहर है। वे आगामी 22 से 31 अक्टूबर तक बहरीन होने आयोजित होने वाले एशियाई युवा खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इससे पूर्व 15 से 31 अगस्त तक चीन के झिजिंयाग प्रान्त के उरूमकी ओलम्पिक खेल केन्द्र में चीन देश के सर्वश्रेष्ठ जूनियर बॉक्सरों के साथ बॉक्सिंग खेल में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी तथा स्वदेश लौटने पर 28 दिनों के राष्ट्रीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करेंगी। खुशी चन्द इससे पूर्व अमान (जार्डन) में आयोजित हुई प्रथम सब जूनियर एशियाई बॉक्सिंग चैम्पियनशिप स्वर्ण पदक तथा बीते वर्ष अबू धाबी में आयोजित एएसबीसी एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी है।
खुशी चन्द की बड़ी बहिन निकिता चन्द भी अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी है तथा एशियन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में कई पदक जीत चुकी हैं। खुशी चन्द वर्तमान में नगर के बिजेन्द्र बॉक्सिंग क्लब में कोच बिजेन्द्र मल्ल से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। खुशी की इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट, कै. हरि सिंह थापा, जिला मुक्केबाजी एसोसियेशन अध्यक्ष कमल पुनेड़ा, उपाध्यक्ष कै. देवी चन्द,
सचिव अजय राठौर, कोषाध्यक्ष बहादुर सिंह बोहरा, भाष्कर चन्द्र भट्ट, बिजेन्द्र मल्ल, सुभाष चन्द्र जोशी, कमल पाण्डे, संजय शाही, प्रकाश जोशी, गगन चन्द, जोगेन्द्र बोरा, राजेन्द्र सिंह जेठी, प्रकाश जंग थापा, जनार्दन वल्दिया, सुरेन्द्र बिष्ट, गणेश सिंह बिष्ट, राजेन्द्र भाटिया, जोगेन्द्र बोहरा, निखिल महर, चन्द्र कुमार सिंह थापा, धर्मेन्द्र बोहरा, हेम चन्द्र उपाध्याय, चंचल सिंह भण्डारी, नरेन्द्र सिंह कसन्याल, गोविन्द सौन, मान सिंह खोलिया, प्रेम टम्टा, सुनीता मेहता, विनीता नेगी, महिमा विश्वकर्मा एवं मंगला सहित जनपद के जनप्रतिनिधियों, खेल प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों ने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







