पिथौरागढ़ : एक महिला के साथ छेड़छाड़ व लूटपाट
आरोपी को किया पुलिस ने गिरफ्तार
एक महिला से छेड़छाड़ और लूटपाट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के सम्मुख प्रस्तुत किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेपाल निवासी एक महिला ने बीते दिवस जाजरदेवल पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पिथौरागढ़ से दार्चुला (नेपाल) लौटते समय रास्ता भटक गई थी। लछैर रोड पर लिफ्ट मांगने के दौरान एक व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की, विरोध करने पर उसे धमकाया, पैसे लूटे और पहाड़ से धक्का दे दिया।
महिला की शिकायत पर थाना जाजरदेवल में मामला दर्ज कर थानाध्यक्ष मनोज पांडे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुप्रिया नेगी व टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। सक्रिय सुरागरसी के बाद आरोपी कमलेश जोशी, 35 वर्ष निवासी लछैर को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 में पेयजल सामग्री चोरी का मामला भी दर्ज है। आरोपी को न्यायिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक महावीर सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, होमगार्ड मोहित कुमार शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







