पिथौरागढ़ : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1000 डिब्बे खुकरी पकड़ी, युवक फरार
बलुवाकोट पुलिस द्वारा नेपाल निर्मित खुकरी सिगरेट बरामद

अवैध तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नदी पार कर लाई जा रही अवैध नेपाल निर्मित सिगरेट की दो पेटियों बरामद की गई, जिनकी अनुमानित कीमत ₹1,38,000 आंकी जा रही है।

थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में का. नरेंद्र बिष्ट, का. सुनील, का. अमन गोस्वामी एवं का. प्रभात की टीम ने रात्रि चेकिंग के दौरान ठूंगातोली पुल के पास गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ नेपाली युवक नदी पार कर भारत में खुकरी सिगरेट की अवैध तस्करी कर रहे हैं। रात्रि लगभग 11 बजे पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा, जहां दो युवक अपनी पीठ पर दो पेटियाँ लादे नेपाल से भारत की ओर आते दिखाई दिए।
पुलिस को देखकर दोनों युवक पेटियाँ फेंककर नदी के रास्ते नेपाल की ओर भाग निकले। उनका पीछा किया गया, किंतु वे पकड़े नहीं जा सके।बरामद की गई दोनों पेटियों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर नियमानुसार कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







