पिथौरागढ़ : ढोल नगाड़ों के साथ हुआ महिला का भव्य स्वागत
30 वर्ष पूर्व लापता हुई शांति देवी पहुंची अपने गांव

बीते 30 वर्ष पूर्व लापता हुई नेपाल निवासी एक महिला भारत के पिथौरागढ़ जिले में सकुशल मिल गई। सामाजिक संस्था केआईएन इंडिया के प्रयासों से महिला नेपाल में अपने गांव पहुंची, जहां ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए महिला के भव्य स्वागत किया गया।
पिथौरागढ़ जिले से सटे नेपाल के बाजुरा जिले के बुढ़ी गंगा नगर पालिका 3 सिंगो गांव निवासी 40 वर्षीय शांति देवी, 30 वर्ष पूर्व अपने घर से मायके जाने के लिए निकली थी, लेकिन वह मायके न पहुंचकर पिथौरागढ़ पहुंच गई। परिजनों ने कई संभावित स्थानों पर उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। इधर पिथौरागढ़ पहुंचने के बाद महिला कई वर्षों तक सड़कों पर ही भटकती रही।
निराश्रितों को छत मुहैया कराने की सरकारी योजना के तहत पुलिस ने महिला को केआइएन इंडिया द्वारा संचालित वन स्टेप आश्रय केंद्र में रखवा दिया। वर्ष 2007 से महिला इसी केंद्र में रह रही थी। कुछ समय पूर्व उनकी भतीजी वर्षा शाह पिथौरागढ़ आई तो सोशल मीडिया पर उनकी नजर शांति देवी के फोटो पर पड़ी और उन्होंने उन्हें पहचान लिया और इसकी जानकारी शांति देवी के पति चंद्र बहादुर शाह और पुत्र भुवन चंद्र शाह को दी।
जिसपर महिला के पति व पुत्र पिथौरागढ़ पहुंचे और किन इंडिया के सदस्यों के साथ वन स्टेप सेंटर से शांति देवी को अपने गांव बाजुरा ले गये। गांव में पहुंचने पर शांति देवी का ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किय। इस दौरान ग्रामीणों ने आतिशबाजी कर भी खुशी मनाई। महिला के 30 साल बाद गांव लौटने पर पूरे गांव क्षेत्र में खुशी की लहर है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।