PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : सुरक्षा, आपूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी लोगों को दी दीपपर्व की शुभकामनाएं

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में दीपावली पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जनपद के सभी विभागीय अधिकारियों को सुरक्षा, स्वच्छता, आपूर्ति और आपदा नियंत्रण से जुड़ी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं।

 

ad

उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान नागरिकों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, विद्युत-जल आपूर्ति की निरंतरता, स्वास्थ्य सेवाओं की तत्परता और अग्नि सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से समन्वय बनाए रखें और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने स्वास्थ्य विभाग को सभी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं चालू रखने, 108 एंबुलेंस सेवा, दवाओं और बर्न यूनिट्स की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

अग्निशमन विभाग को सभी फायर स्टेशनों को हाई अलर्ट पर रखने, मुख्य बाजारों व पूजा स्थलों पर फायर टेंडर की तैनाती तथा रात में गश्त और त्वरित प्रतिक्रिया दल सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्युत विभाग को दीपावली के दौरान बढ़े लोड को देखते हुए फीडरों की निगरानी, ट्रांसफार्मरों की जांच और मरम्मत दल को 24 घंटे तैयार रहने को कहा। वहीं जल संस्थान को निरंतर जल आपूर्ति और पंप हाउसों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

पुलिस विभाग को बाजारों, मंदिरों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल, यातायात नियंत्रण, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और महिला पुलिस तैनाती सुनिश्चित करने को कहा है। नगर पालिका व पंचायत विभाग को सड़कों और नालियों की सफाई, कूड़ा निस्तारण, प्रकाश व्यवस्था की जांच और पटाखा बाजारों में फायर सुरक्षा उपकरण लगाने और सूचना विभाग को सुरक्षित और प्रदूषण रहित दीपावली के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने तथा रेडियो व सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश प्रसारित करने के निर्देश भी जारी किए हैं।

 

जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को 24/7 सक्रिय रहने, सभी नोडल अधिकारियों की सूची अद्यतन रखने और एसडीआरएफ व पुलिस कंट्रोल रूम के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पर्व को सुरक्षित, सफल और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी लोगों को दीप पर्व की शुभकामनाएं देते हुए जीवन में नई ऊर्जा, खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते