पिथौरागढ़ : नदी के बीच फंसा एक युवक
112 की सूचना पर पुलिस ने किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़ जनपद की सीमा पर बहने वाली काली नदी के मध्य में फंसे एक युवक को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल रेस्क्यू कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस थाना बलुवाकोट को 112 पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति काली नदी के बीच में फंसा हुआ है।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा व अपर उप निरीक्षक नरेंद्र अधिकारी, कांस्टेबल नरेंद्र बिष्ट, प्रभात राणा, सुनिल कुमार, अमन व कांस्टेबल संजीव आपदा उपकरणों के साथ घटनास्थल काली नदी के किनारे पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से नदी के बीच में फंसे व्यक्ति को सकुशल रेस्क्यू किया गया। व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नरेंद्र ओड़, पुत्र अंबु ओड़, उम्र 23 वर्ष, निवासी लटीनाथ थाना दारचुला, जो वर्तमान में ग्राम ढुंगातोली में निवास करना बताया गया। उसने बताया कि वह नेपाल का मूल निवासी है और ढुंगातोली में पिछले दो साल से काम कर रहा है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







