
जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में पुलिस की कार्रवाई जारी है। जिसके तहत अराजक तत्वों पर निगरानी रखते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने व ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत और सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा एक विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में चौकी वड्डा प्रभारी उप निरीक्षक आशीष रावत व पुलिस टीम द्वारा शराब के नशे में शांति भंग करने वाले विमल, सुमित कुमार को बीएनएसएस की धारा 172 के तहत गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह व पुलिस टीम द्वारा डीडीहाट क्षेत्र में हो हल्ला कर शांति भंग करने वाले दो व्यक्तियों मनोज कुमार और हिमांशु रजवार को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया। इधर पुलिस अधीक्षक ने अभियान को जारी रखने की बात कही है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







