पिथौरागढ़ : लड़ाई-झगड़ा, गाली गलौच कर मचाया उत्पात, हुई कार्रवाई
04 लोगों को लिया हिरासत में, 126 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा जारी निर्देशों पर सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत और सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण पुलिस का विशेष अभियान जारी है।

जिसके तहत थाना अस्कोट क्षेत्रान्तर्गत तीन लोगों हरीश राम, मनोज कुमार, पुष्कर राम द्वारा लड़ाई-झगड़ा, गाली-गलौच कर उत्पात मचाने पर थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तीनों लोगों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 महावीर सिंह, हे0का0 जरनैल सिंह, का0 गोविन्द रौतेला द्वारा गुप्त सूचना पर सल्मोड़ा के पास आरोपी नरी राम को 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
थानाध्यक्ष थल शंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 दिनेश शर्मा, हे0 का0 शंकर देवड़ी, हे0 का0 राजेश कुमार द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक कवीन्द्र मोहन को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 126 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई ।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







