CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : एक दर्जन से अधिक चेहरों पर लौटी मुस्कान

ऑनलाईन ठगी के शिकार लोगों के खातों में तीन लाख से अधिक की धनराशि वापस

पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में अलग- अलग मामलों में पुलिस साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई के चलते एक दर्जन से अधिक आनलाइन ठगी व धोखाधड़ी के शिकार हुए लोगों की धनराशि वापस लौटा दी, जिसको लेकर पीड़ित लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

 

ad

बीते जनवरी व फरवरी माह में अलग-अलग मामलों, जैसे- पैसे वापस लौटाने के नाम पर अनजान कॉल करके, गूगल पे के माध्यम से, एनी डैस्क के माध्यम, कोई पुलिस अधिकारी बनकर व अन्य विभिन्न तरीकों से ऑनलाईन ठगी होने पर साईबर सैल पिथौरागढ़ में शिकायत दर्ज कराई गई थी। टीम द्वारा पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में कुल 15 शिकायती पत्रों का निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ताओं के खातों में लगभग 3,24497 रूपये वापस कराये गये।

 

अपने पैंसे वापस पाकर संबंधित व्यक्तियों ने खुशी जाहिर करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया है। पुलिस ने किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर. 1930 तथा https://cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराने तथा नजदीकी थाना व साइबर सैल को सूचित करने की अपील लोगों से की है। पुलिस टीम में प्रभारी साईबर सैल व एसओजी उप निरीक्षक मनोज पाण्डेय, कांस्टेबल विपिन ओली व मनोज कुमार शामिल थे।

 

 

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते