CrimePithoragarhUttarakhand News
पिथौरागढ़ : अभिभावक के खिलाफ हुई कार्रवाई
नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर 25 हजार का चालान

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीमांत जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह कोरंगा व पुलिस टीम द्वारा चलाए गए एक विशेष चेकिंग अभियान के तहत एक नाबालिग वाहन चलाते हुए पाया गया । पुलिस द्वारा बालक के अभिभावक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 हजार रूपये का चालान जारी कर वाहन को सीज किया और चालानी रिपोर्ट न्यायालय को प्रेषित की गई।
साथ ही बालक के परिजनो की काउंसलिंग कर बालक को अभिभावक के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने नाबालिगों को वाहन न देने व यातायात नियमों का पालन करने की अपील लोगों से की है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







