नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला
आरोपी को किया पुलिस ने गिरफ्तार

एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बागेश्वर पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार बीते 22 मार्च को एक नाबालिग के परिजनों ने थाने में एक तहरीर देकर बताया कि आरोपी सूरज कुमार, भतरौला, कठायतबाड़ा, बागेश्वर द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
तहरीर के आधार पर पोक्सो अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में सूरज कुमार के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियोग में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा जानकारी जुटाने के साथ लगातार किए गए प्रयासों के चलते आरोपी सूरज कुमार, उम्र 35 वर्ष को बीते दिवस उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक गोल्डी घुघत्याल, हेड कांस्टेबल सुरेश आर्या व जय कुमार शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।