PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : खुशी : अमितेज को प्रेषित की शुभकामनाएं

तीन दशक बाद आइएएस कैडर मिलने से क्षेत्र में खुशी

पिथौरागढ़ के मुनस्यारी विकास खंड के मूल रूप से दरकोट निवासी व हाल लखनऊ निवासी अमितेज पांगती को आइएएस कैडर मिलने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। अमितेज ने पूर्व में सिविल सेवा परीक्षा में आइपीएस कैडर प्राप्त किया था और आइएफएस कैडर में भी भारतीय वन सेवा की रेकिंग मे 17वां स्थान प्राप्त किया था।

 

ad

अमितेज के पिता बहादुर सिंह पांगती सेवा निवृत्त कर्नल हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सामुदायिक पुस्तकालय के संस्थापक जगत मर्तोलिया ने बताया कि तीन दशक बाद अमितेज मुनस्यारी से आइएएस अफसर बनने वाले युवा है। उन्होंने बताया अमितेज का सामुदायिक पुस्तकालय द्वारा नागरिक अभिनंदन किया जायेगा और युवाओं के साथ संवाद कराया जायेगा, जिसके लिए उन्हें आमंत्रित किया गया है। अमितेज की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 

शुभकामनाएं देने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पांगती, जोहार क्लब अध्यक्ष केदार सिंह मर्तोलिया, मल्ला जोहर विकास समिति के अध्यक्ष श्रीराम सिंह धर्मसक्तू, बांसबगड पुस्तकालय अध्यक्ष व नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेश, पूर्व प्रमुख कुंदन सिंह बथियाल, पूर्व प्रधान दीपक जोशी, दरकोट के ग्राम प्रधान मनोहर सिंह पांगती सहित कई लोग शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते