पिथौरागढ़ : बीते लंबे समय से मामलों का निस्तारण नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त
नए सदस्यों का स्वागत कर दिलाई सदस्यता

लंबे समय से सेवा निवृत्त शिक्षकों के पैंशन, ग्रेच्युटी व अन्य देयकों का समय से भुगतान नहीं होने पर सेवा निवृत्त राजकीय पैंशनर्स संगठन ने नाराजगी व्यक्त की है।

आज रामलीला परिसर टकाना में संगठन के अध्यक्ष प्रेम बल्लभ जोशी की अध्यक्षता व सचिव कैलाश पुनेठा के संचालन में आयोजित बैठक में दिवानी राम, सहायक निबंधक सहकारी, शिक्षा विभाग के पदम सिंह फर्सवाण, गिरीश चंद्र खर्कवाल, कृष्णा नंद भट्ट, भानदेव भट्ट, डा. राजेन्द्र प्रसाद पाठक, डा. प्रमोद कुमार श्रोत्रिय, एके श्रीवास्तव, हेमंती भट्ट, सरोज जोशी ने सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान संगठन की सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों का स्वागत किया गया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष एम सी जोशी, उपाध्यक्ष भाष्करानंद जोशी, राजेन्द्र खनका, केएस भाटिया, जगदीश थापा, सीएस भट्ट, सुभाष पांडेय, देव सिंह बिष्ट, कैलाश जोशी, महिमन कन्याल, राम पूजन पटेल, बीबी भट्ट, एके श्रीवास्तव, राधिका सेन आदि ने विचार व्यक्त करते हुए
शिक्षा विभाग में दो साल से अधिक समय से लंबित चार प्रकरणों के निस्तारण के नाम पर उलझाने और पैंचिदा बनाने के आरोप लगाते हुए सेवा निवृत्त अन्य शिक्षकों के पैंशन, ग्रेच्युटी व अन्य देयकों का समय से भुगतान नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। संगठन द्वारा उक्त प्रकरण पर जिलाधिकारी से मिलने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मारे गए लोगों की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







