पिथौरागढ़ : रक्तदान महादान के संदेश के साथ जिलाधिकारी ने किया रक्तदान
जिलाधिकारी ने किया जन औषधि केंद्र का निरीक्षण

पिथौरागढ़ में रेड क्रॉस सोसाइटी एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा रक्तदान किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने रक्दान महादान के संदेश के साथ रक्तदाताओं की सराहना की।

उन्होंने कहा कि विश्व रक्तदाता दिवस मनाने का मकसद रक्तदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करना और रक्तदान से जुड़ी जानकारियों के प्रति लोगों को जागरुक करना है। बता दें कि पहली बार वर्ष 2004 में विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया। जिसकी शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन और सहयोगियों द्वारा की गई। इसके उपरांत प्रत्येक वर्ष रक्तदान को लेकर शिविर आयोजित करने के साथ ही लोगों को रक्तदान करने और जिंदगी बचाने का महत्व समझाने की पहल हुई।
हर वर्ष विश्व रक्तदाता दिवस एक खास थीम के साथ मनाया जाता है, इस वर्ष विश्व रक्तदाता दिवस की थीम है ‘रक्त दो, उम्मीद दो, साथ मिलकर हम जिंदगियां बचा सकते हैं। इसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से महत्वपूर्ण बिन्दुओं चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। जिला चिकित्सालय परिसर में नाली निर्माण किए जाने को लेकर डीएम ने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसएस नबियाल, प्रमुख चिकित्साधीक्षक जिला चिकित्सालय भागीरथी गर्ब्याल, रेड क्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी व सदस्य सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







