CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार 

कब्जे से कुल 833 ग्राम चरस की बरामद

ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है, जिसके तहत पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को 800 ग्राम से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

 

ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह और एसओजी प्रभारी मनोज पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान ग्राम छनपट्टा, आदिचौरा रोड़ के पास आरोपी प्रहलाद सिंह कुवरं उर्फ नर दा, निवासी ग्राम छनपट्टा डीडीहाट, उम्र 56 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, जिससे 833 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बरामद चरस की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1,66,600/- रुपए आंकी गई है। पुलिस टीम में उ0नि0 प्रियंका मौनी, अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा, का0 दिनेश जोशी, हे0का0 अशोक सिंह (एसओजी), का0 सतेन्द्र सुयाल (एसओजी), का0 विरेन्द्र यादव (एसओजी), का0 सोनू कार्की (एसओजी), हे0का0 जगदीश प्रसाद शामिल थे।

 

 

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते