PithoragarhUttarakhand News
पिथौरागढ़ : सेना के जवान का अकस्मात निधन
क्षेत्र में शोक व्याप्त, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

पिथौरागढ़ के मूनाकोट विकासखंड के कुनकटिया दोबाँस निवासी व वर्तमान में मणिपुर में आसाम रायफल्स के सूबेदार पर पर तैनात रमेश राम का आकस्मिक निधन हो गया। वे बीते दिनों से कुछ अस्वस्थ चल रहे थे।

उनके निधन का समाचार मिलते पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार झूलाघाट काली नदी किनारे पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। उनके निधन पर जस राम, विनोद प्रकाश, मोती राम, मनोज कुमार, जगदीश कुमार सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







