उत्तराखंड में एक समान पाठ्यक्रम किया जाए लागू : डा. किशोर पंत
एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स कमेटी की बैठक सम्पन्न,

एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स कमेटी उत्तराखंड की एक बैठक हरिद्वार में आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. किशोर कुमार पंत ने राज्य सरकार को स्कूलों की फीस नीति को लेकर स्पष्ट रूप से कार्य करने की बात कही।
साथ ही उन्होंने आरटीई नवीनीकरण में आ रही समस्याओं, उत्तराखंड में एक समान पाठ्यक्रम लागू किए जाने पर बल दिया। डा. पंत ने कहा कि सरकार को किताबों को लेकर भी एक ठोस नीति तैयार करनी चाहिए जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस दौरान सभी सदस्यों ने एकजुट होकर निजी स्कूलों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर सरकार से वार्ता करने पर जोर दिया।
बैठक में हरिद्वार जिले के संयोजक लक्ष्मीकांत सहित प्रमुख पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान कृष्ण कुमार चौहान, क्षेत्रपाल सिंह चौहान, कविराज चौहान, लाल सिंह आर्य, कृष्ण पाल, अभिनव चौहान सहित कई स्कूल प्रबंधकों ने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन कुमाऊं मंडल अध्यक्ष रुद्राक्ष जोशी द्वारा किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।