पिथौरागढ़ : अंडर- 16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी, सीमांत के चयनित खिलाड़ी रवाना
सीमांत के चयनित खिलाड़ी जॉनल ट्रायल्स में करेंगे प्रतिभाग

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के दिशा.-निर्देशन में आयोजित विजय मर्चेंट अंडर-16 क्रिकेट ट्रॉफी के जॉनल ट्रायल्स के लिए पिथौरागढ़ के चयनित खिलाड़ी देहरादून रवाना हो गए। ट्रायल्स का आयोजन 27 से 29 सितम्बर तक न्यू एरा एकेडमी, करबरी, शिमला बायपास रोड, देहरादून में किया जा रहा है।

पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश चन्द्र जोशी ने बताया कि बीते 14 अप्रैल को हुए जनपद स्तरीय ट्रायल्स में चयनित खिलाड़ी जॉनल स्तर पर प्रतिभा दिखाएंगे। जॉनल ट्रायल्स से चयनित खिलाड़ियों का आगे बोन टेस्ट भी लिया जाएगा।
चयनित खिलाड़ियों में सूरज चंद, हरेन्द्र सिंह खड़ायत, चिराग चंद, सिद्धांत भट्ट, हितेश सिंह धामी, आरव रत्न फिरमाल, सत्यम मेहता, गौरव पाठक, रुद्राक्ष पाटनी, मयंक पंत, देव नागर, नैतिक उपाध्याय, अनुज सिंह भण्डारी, अखिलेश थापा, आदित्य ऐरी तथा आरक्षित खिलाड़ियों में सयम राना, हैप्पी पाल, अक्षत पाण्डेय, सौर्य सिंह व अर्पित कार्की शामिल हैं।
खिलाडियों के चयन पर पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जोशी, भूपाल चूफाल, आयुष जोशी, दिनेश भट्ट, प्रकाश डिगारी, दिव्यांश पंत, महिला सलेक्टर नेहा मेहता, दिनेश चन्द्र जोशी, कोच राजेन्द्र सिंह, कैलाश चंद, नवीन पुनेठा, मनोज कुमार, किशोर सिर्खाल सहित तमाम लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







