पिथौरागढ़ : पुलिस की कड़ी कार्रवाई, उपद्रव करने वाला गिरफ्तार
पुलिस का अभियान जारी

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्कता बढ़ाई गई है और उपद्रवियों के विरुद्ध बिना किसी रियायत के सख्त कार्रवाई जारी है।

जिसके तहत बीते दिवस जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान गणेश राम निवासी ड्यूटी बगड़, जौलजीबी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज एवं उत्पात मचाकर मेले की शांति व्यवस्था बाधित करने पर प्रभारी निरीक्षक जौलजीबी, नीरज चौधरी के नेतृत्व में
अपर उप निरीक्षक अशोक चौधरी एवं टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को समझाने का प्रयास करने पर भी आरोपी और अधिक उग्र होता गया। स्थिति बिगड़ने से रोकते हुए पुलिस टीम ने तत्काल निर्णायक कदम उठाते हुए उसे धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।
इसके अतिरिक्तज जनपद पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग एवं मिशन मर्यादा अभियान के तहत कुल 45 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







