PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली, मराठी सहित विभिन्न लोक संस्कृतियों पर रंगारंग प्रस्तुतियां

राजकीय इंटर कॉलेज आठगांवशिलिंग में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभक्ति के उत्साह के साथ राजकीय इंटर कॉलेज आठगांवशिलिंग में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कै. आनंद सिंह बिष्ट व मूनाकोट ब्लॉक प्रमुख नीमा वल्दिया विशिष्ट अतिथि रहीं, जबकि विक्रम चंद, कृपाल सिंह वल्दिया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली, मराठी सहित विभिन्न लोक संस्कृतियों पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों को सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने खूब सराहा। इस अवसर पर मसपाटी निवासी एवं सेवानिवृत्त सैनिक प्रकाश चंद्र भट्ट ने विद्यालय की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले दो विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 5,000-5,000 रूपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

 

उनकी इस पहल का उपस्थित लोगों ने स्वागत और सराहना की। इसके अलावा विद्यालय के एक पूर्व छात्र ने अपना नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर विद्यार्थियों की आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया। दोनों दानदाताओं के सहयोग के लिए विद्यालय परिवार ने आभार व्यक्त किया।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य रवीश चंद्र जोशी ने दानदाताओं एवं कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय की सराहना करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अमित वल्दिया, राजेंद्र वल्दिया, देवराज वल्दिया, उत्तम बिष्ट, नवल वल्दिया, संतोष राम, शंकर दत्त त्रिपाठी (पीटीए अध्यक्ष), मनोज सिंह (एसएमसी अध्यक्ष) और हेमा वल्दिया (एसएमसी उपाध्यक्ष) सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते