PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

सोर वैली पब्लिक स्कूल में देशभक्ति, उत्साह और गौरव की भावना के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सोर वैली पब्लिक स्कूल में देशभक्ति, उत्साह और गौरव की भावना के साथ भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे के रंगों से सजा रहा और विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार में देशप्रेम का उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों की मार्च पास्ट परेड से हुआ।

 

अनुशासन और जोश से भरी परेड ने अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। इसके बाद मुख्य अतिथि तुलसी नरियाल, विद्यालय की डायरेक्टर  दीप्ति नरियाल और प्रधानाचार्या  मंजू रजवार ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

 

समारोह में मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। दीप प्रज्वलन के बाद विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके पश्चात स्वागत गीत ने कार्यक्रम में भावपूर्ण वातावरण बना दिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस, भाषण, कविता, गीत और नृत्य सहित विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषणों और कविताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। वहीं गीत एवं नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग भर दी। इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर दीप्ति नरियाल ने सभी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

 

प्रधानाचार्या मंजू रजवार ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। समारोह में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को नमन किया तथा देश की एकता, अखंडता और प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। समारोह देशभक्ति, संस्कृति, प्रतिभा और भारतीय मूल्यों के सुंदर समन्वय का संदेश देते हुए संपन्न हुआ।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते