PithoragarhPoliceUttarakhand News

पिथौरागढ़ : सराहनीय कार्य: वृद्ध महिलाओं तक पहुंचाई दवाएं और आवश्यक सामग्री

संवेदनशीलता की मिसाल बनी पिथौरागढ़ पुलिस

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव को कनालीछीना क्षेत्र के एक दूरस्थ गांव से दो वृद्ध महिलाओं की आवश्यक दवाएं समाप्त व उनके अत्यंत असहाय स्थिति में होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने त्वरित संज्ञान लेते हुए थाना कनालीछीना पुलिस को तुरंत सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।

 

ad

प्राप्त निर्देशो के क्रम में थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने न केवल आवश्यक दवाएं जुटाईं, बल्कि वृद्ध महिलाओं की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सामग्री, जैसे फल, चलने में सहायक लाठियां आदि भी एकत्रित कीं और लेकर तुरंत गांव पहुंची। पुलिस टीम ने न केवल दवाएं और सामग्री सौंपी, बल्कि वृद्ध महिलाओं की स्थिति की

 

जानकारी भी ली और उन्हें आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी भी आवश्यकता पर पुलिस तत्परता से सहायता उपलब्ध कराएगी। यह सराहनीय कार्य जनपद पिथौरागढ़ पुलिस की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का एक प्रेरणादायक उदाहरण है। जिसको लेकर वृद्ध महिलाओं सहित स्थानीय लोगों ने पुलिस के कार्य की सराहना की है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते