NainitalUttarakhand News

उपजिलाधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने किया दूरस्थ क्षेत्र का भ्रमण

संबंधितों को आवश्यक निर्देश जारी

आगामी मानसून काल के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी (न्यायिक) हल्द्वानी, रेखा कोहली ने बीते दिवस तहसील लालकुआँ अन्तर्गत दूरस्थ क्षेत्र श्रीलंका टापू (बिन्दुखत्ता) का वन विभाग, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, जल संस्थान, खाद्य आपूर्ति विभाग, बाल विकास विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ भ्रमण किया गया।

 

ad

भ्रमण के दौरान खाद्य पूर्ति निरीक्षक द्वारा बताया गया कि अगस्त माह तक का राशन क्षेत्र में वितरित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि तीन माह की जीवन रक्षक औषधियां आवश्यक मात्रा में उपलब्ध करा दी गयी हैं। इस दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा श्रीलंका टापू में यथाशीघ्र विद्युत आपूर्ति कराये जाने का अनुरोध किया गया।

 

इसके अतिरिक्त गौला नदी से हो रहे भूकटाव को रोकने हेतु तटबन्ध बनाये जाने तथा श्रीलंका टापू से डोराडाम तक बने क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक करने की मांग की गयी। इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी द्वारा वन क्षेत्राधिकारी गौला को आंगणन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं पशु चिकित्सा विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर भी लगाया गया।

 

चिकित्सा अधिकारी डा. लव पाण्डे द्वारा बताया गया कि कुल 57 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया तथा पशु चिकित्साधिकारी डा. हिमांशु धर्मशक्तू द्वारा अवगत कराया गया कि छोटे एवं बड़े कुल 72 पशुओं हेतु दवा का वितरण किया गया। जन समस्या सुनने के उपरान्त उपजिलाधिकारी एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा स्थानीय लोगों के साथ क्षेत्र का भ्रमण भी किया और संबंधितों को आवश्यक निर्देश जारी किए।

 

भ्रमण के दौरान चिकित्सा अधिकारी डा. लव पाण्डे, डा. ऋचा शुक्ला, डा. किशन गुप्ता पशुचिकित्साधिकारी डा. हिमांशु धर्मशक्तू, चन्दन सिंह वन क्षेत्राधिकारी, मनीषा आर्या सुपरवाईजर बाल विकास, राजेश जोशी अपर सहायक अभियन्ता लोनिवि, अविनाश दानू अपर सहायक अभियंता सिंचाई विभाग, राहुल चौहान कनिष्ठ अभियन्ता जल संस्थान, मोहित कठायत, पूर्ति निरीक्षक खाद्य विभाग, मोहित बोरा रजिस्ट्रार कानूनगो, मनोज राजस्व निरीक्षक, राजेश यादव, पशुधन प्रसार अधिकारी, विरेन्द्र चन्द्र एवं लक्ष्मी नारायण यादव राजस्व उप निरीक्षक शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते