पिथौरागढ़ : कार्यों में गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई : डीएम
डीएम आशीष भटगांई ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, गुणवत्ता में कमी पर होगी कार्रवाई

जिले की सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करने के निर्देश जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने दिए हैं। उन्होंने सड़क सुधारीकरण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न करने की चेतावनी देते हुए लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही।
जिलाधिकारी ने सड़क सुधारीकरण और गड्ढामुक्त अभियान को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के साथ कार्य पूर्ण होने का प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि केवल काम पूरा करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि निर्धारित तकनीकी और गुणवत्ता मानकों का पालन भी अनिवार्य है।
अधिकारियों को अपने-अपने विभागों के तहत चल रहे सड़क सुधारीकरण कार्यों की नियमित निगरानी करने और समय पर कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए। डीएम ने स्पष्ट किया कि कार्यों में शिथिलता, लापरवाही या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की जांच के लिए विभिन्न स्थलों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







