PithoragarhProtestUttarakhand News

पिथौरागढ़ : कांग्रेसियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जताया विरोध

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर निर्वाचन आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे और परिसर में धरना- प्रदर्शन किया।

 

इस दौरान जिलाध्यक्ष पंत ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश में भाजपा के खिलाफ जनमत होने के बावजूद चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए निर्वाचन आयोग का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो सरासर गलत है। पूर्व राज्य मंत्री मनोज ओझा और पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को उत्तराखंड की सत्ता से बाहर किया जाएगा।

 

जिला महामंत्री हिमांशु ओझा और लक्षित भंडारी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आम जनता भाजपा सरकार से परेशान हो गई है और जवाब देने को तैयार बैठी है। जिला उपाध्यक्ष निशीद उप्रेती और अनन्य मेहरा ने बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर कई सवाल खड़े किए।

 

प्रदर्शन करने वालों में कोमल शाही, पवन माहरा, राहुल लुंठी, पवन पाटनी, नवीन कापड़ी, रोहित बिष्ट, नरेश कुमार, भूरा मियां, मनोज ठाकुराठी, जगदीश बिष्ट, मोहम्मद आसिफ, मुस्तकीम कुरैशी, रहीम कुरैशी, ललित टम्टा, अमित नेगी, पंकज नेगी, हिमांशु लुंठी, सानिध्य बोरा, योगेश भट्ट, मयंक रौतेला, रिदम टम्टा, जीतेंद्र रौतेला सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते