ElectionPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : गंगोलीहाट में हिमांशु जरमाल का दबदबा, 324 मत पाकर बने अध्यक्ष

गंगोलीहाट महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में हुआ संपन्न

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे हिमांशु जरमाल (हिमांशु सिंह) ने गंगोलीहाट महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर अपनी मजबूत दावेदारी साबित की। हिमांशु ने 324 मत हासिल कर एबीवीपी के अधिकृत प्रत्याशी सौरभ रावल को हराया, जिन्हें 129 मत मिले। चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

 

एबीवीपी से टिकट नहीं मिलने के बाद हिमांशु जरमाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरकर अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की थी। चुनाव में महाविद्यालय के कुल 574 मतदाताओं में से 459 छात्र-छात्राओं ने मतदान किया। चुनाव अधिकारी डॉ. बीरू राजभर और प्रभारी प्राचार्या डॉ. हेमा महरा की देखरेख में मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी कराई गई।

 

वहीं, उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन से जुड़े अमित सिंह बिष्ट को विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका था। चुनाव के दौरान प्रभारी निरीक्षक कैलाश जोशी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। मतदान से लेकर मतगणना और विजय जुलूस तक पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद महाकाली मंदिर और चामुंडा मंदिर में दर्शन कर समर्थकों ने नगर में विजय जुलूस निकाला।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते