ChampawatNainitalPithoragarhUttarakhand NewsWeather

पिथौरागढ़ : लगातार बारिश: हाइवे सहित कई मार्ग बंद

चंपावत जनपद के स्वाला व टिफिन टाप पर मार्ग बंद, बारिश के कारण मार्ग खोलने के प्रयास प्रभावित

बीती रात से हो रही बारिश के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो गया, लगातार बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य व ग्रामीण मार्गो में मलबा आने से यातायात भी प्रभावित रहा। मार्ग बंद होने के कारण कई स्थानों पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

ad

सीमांत जनपद में हो रही लगातार बारिश के कारण सोमवार अपरान्ह् 37 मार्ग बंद थे, पिथौरागढ़ – घाट मार्ग में दिल्ली बैंड के निकट मलबा आने से मार्ग अवरूद्ध हो गया। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार लगभ 11.30 बजे तक जिले में 37 मार्ग बंद थे, बंद मार्गो को खोलने के प्रयास लगातार जारी थे, बारिश के कारण मार्ग खोलने के कार्य में भी बाधा उत्पन्न हो रही थी। सुबह काली नदी चेतावनी लेबल 889 से ऊपर 889.20 मीटर पर बह रही है। जिले में सुबह आठ बजे तक सर्वाधिक बारिश पिथौरागढ़ में 40 एमएम रिकार्ड की गई।

 

इधर चंपावत जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग सहित कुल 11 मार्ग बंद थे। लगातार हो रही बारिश के कारण शारदा नदी भी उफान पर है। चंपावत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11.19 बजे चंपावत- टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग दो स्थानों स्वाला और टिफिन टॉप पर बंद रहा। इसके अतिरिक्त दो राज्य मार्गो के साथ 08 ग्रामीण मार्ग बंद थे। मार्गो को खोलने के प्रयास जारी थे।

 

नैनीताल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह भवाली थाना क्षेत्र में छड़ा व नावली के मध्य भारी बारिश के कारण पहाड़ी से पत्थरों के गिरने से यातायात प्रभावित रहा। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सुबह ज्योलीकोट- क्वारब, 05 राज्य मार्ग कुल 09 मार्ग बंद थे। बंद मार्गो को खोलने के प्रयास लगातार जारी थे।

 

आज प्रातः नैनीताल जनपद के रुद्रपुर रोड बेलबाबा के पास एक पेड़ रोड पर गिरने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए फायर स्टेशन हल्द्वानी रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर वुडन कटर की सहायता से पेड़ के छोटे-छोटे टुकड़े कर हटाया और यातायात हेतु मार्ग खोला गया। इधर जिला व पुलिस प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, अति आवश्यक स्थिति में यात्रा करनी पड़े तो उससे पूर्व मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करने तथा बारिश व भूस्खलन क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील की है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते