पिथौरागढ़ : हल्ला-गुल्ला, गाली गलौच कर मचाया उत्पात
नियमों के उल्लंघन में 02 गिरफ्तार, 95 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशानुसार जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तथा ट्रैफिक रूल तोड़ने, नशे में वाहन चलाकर अपनी व दूसरों की जान खतरे में डालने वाले तत्वों के विरुद्ध पुलिस की सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई जारी है।

इसी क्रम में बीते दिवस सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ केएस रावत के पर्यवेक्षण में चले चेकिंग अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक मनोज कुमार व टीम द्वारा थाना क्षेत्र में वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक समीर अहमद निवासी टनकपुर को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
इधर थाना कनालीछीना क्षेत्रान्तर्गत हरिश्चन्द्र सिंह निवासी धारचूला द्वारा शराब पीकर हल्ला-गुल्ला, गाली- गलौच कर उत्पात मचाया हुआ था। जिसपर थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीण सिंह, अपर उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार व कांस्टेबल संतोष प्रसाद की टीम द्वारा मौके पर जाकर उक्त व्यक्ति को शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में धारा 81(1)(A) पुलिस अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया ।
इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 95 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







