PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : वन्यजीव संरक्षण, मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व को लेकर किया जागरूक

जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्लोगन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

वन्यजीव सप्ताह के तहत विद्यार्थियों में वन्यजीव संरक्षण के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्कॉलर्स एकेडमी में छात्र-छात्राओं को वन्यजीव संरक्षण, मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व और वन्यजीवों के प्रति जिम्मेदार व्यवहार के बारे में जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम में ‘लिविंग विद लेपर्ड’ विषय के तहत गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में मानव और वन्यजीव के बीच सुरक्षित सह-अस्तित्व के उपायों, आवश्यक सावधानियों तथा गुलदार की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को ततैया रेस्क्यू एवं मानव सुरक्षा के उपायों की जानकारी देने के साथ ही सर्प रेस्क्यू एवं संरक्षण के संबंध में जागरूक करते हुए सर्प दिखाई देने पर उसे नुकसान न पहुंचाने और प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम अथवा वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई।

 

कार्यक्रम के दौरान मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावनाओं को कम करने के लिए अपनाए जाने वाले व्यवहारिक उपायों पर भी चर्चा हुई। विद्यार्थियों में वन्यजीव संरक्षण के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्लोगन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी, वन दरोगा महिमा स्यालाकोटी, वन आरक्षी किरण नगरकोटी, प्रियंका भट्ट, कविता सुमन, नवीन सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

 

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते