पिथौरागढ़ : मुनस्यारी महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्रों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित
नवप्रवेशित विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिवार से परिचय कराया गया

स्व. डॉ. आर.एस. टोलिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुनस्यारी में बीए प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय दीक्षारंभ (इंडक्शन) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. राहुल पाण्डेय तथा संयोजन परीक्षा प्रभारी डॉ. रिफाकत अली ने किया।
कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिवार से परिचय कराया गया। डॉ. रिफाकत अली ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020), विषय संयोजन, क्रेडिट प्रणाली, एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC) तथा महाविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), रेड क्रॉस, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब एवं योग संबंधी सुविधाओं से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. राहुल पाण्डेय ने विद्यार्थियों से नियमित कक्षाओं में उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा पुस्तकालय का अधिकाधिक उपयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में चन्द्र प्रकाश आर्या, निधि मरौठिया, डॉ० उदय भान, डॉ०रितु, डॉ० रीता आर्य, डॉ० पुष्पा कालाकोटी, डॉ० प्रशान्त जोशी, डॉ० राजेन्द्र सिंह, डॉ० मनीषा पांडे, चेतन चंद्र जोशी, डॉ० दिनेश चंद्र पांडे, डॉ० अशोक कुमार मौर्य, प्रेमा पाण्डेय, हेम चन्द्र द्विवेदी, छात्र संघ अध्यक्ष चंदन सिंह कार्यालय से गणेश फर्स्वाण, हेमा पंचपाल, लक्ष्मी, लक्ष्मण बिष्ट एवं त्रिलोक राम सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







