MeetingPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : धर्म रक्षा, शौर्य दिवस और संगठन सुदृढ़ीकरण पर हुआ मंथन

विश्व हिंदू परिषद की बैठक संपन्न

पिथौरागढ़ में विश्व हिंदू परिषद विभाग की बैठक आज जिला अध्यक्ष जगदीश पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता बजरंग दल उत्तराखंड के प्रांत सह संयोजक पूरन चंद्र जोशी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

 

ad

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई, जिसमें धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान, शौर्य दिवस पर अधिकाधिक रक्तदान शिविर आयोजन तथा हिंदू समाज में जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों पर विशेष चर्चा हुई। इस दौरान बजरंग दल जिला संयोजक ललित ऐरी ने हिंदू समाज के समक्ष वर्तमान चुनौतियों पर प्रकाश डाला।

 

वहीं विहिप जिला उपाध्यक्ष पूनम शाही चंद ने लव जिहाद जैसे सामाजिक विषयों पर बालिकाओं को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया। विभाग संयोजक चंदन ने कहा कि पिथौरागढ़ के सभी 09 प्रखंडों और चंपावत के 05 प्रखंडों में बजरंग दल की टीम को और मजबूत बनाया जाएगा। बैठक का संचालन विभाग मंत्री कैलाश जोशी द्वारा किया गया।

 

बैठक में कैप्टन बद्री सिंह रौतेला, करण बराल, मुकेश भट्ट, उमेश सिंह, सागर जोशी, मनीष मेहता, राजू फिरमाल, हरीश खरायत, विनय पांडे, सविता ऐरी, दीपा मेहता, चंद्रा पाल, जानकी दसोनी, नेहा पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते