PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

आयुर्वेदिक विभाग में 38 वर्ष की सेवा

आयुर्वेदिक विभाग में 38 वर्षों की सेवा पूर्ण करने के उपरांत सुरेश चंद्र भट्ट को एक समारोह के दौरान भावभीनी विदाई दी गई। आयुर्वेदिक कार्यालय वड्डा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारी, चिकित्सक, कर्मचारियों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में सुरेश भट्ट को भावभीनी विदाई दी गई।

 

ad

इस दौरान उनके द्वारा सेवाकाल में किए गए कार्यो की सराहना की गई। कहा कि सेवाकाल के दौरान भट्ट ने आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, रोगियों की सेवा तथा विभागीय दायित्वों के कुशल निर्वहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समयपालन, सरल स्वभाव एवं सहयोगी कार्यशैली ने उन्हें विभाग में विशेष सम्मान दिलाया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि सुरेश चंद्र भट्ट का सेवाकाल विभाग के लिए प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने अपने कार्यों से आयुर्वेदिक सेवाओं की गरिमा को बढ़ाया है। उनका अनुभव और अनुशासन आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक रहेगा।

 

सहकर्मियों ने भी उनके साथ बिताए गए अनुभव साझा किए और उनके सहयोग, मार्गदर्शन तथा सौम्य व्यवहार की प्रशंसा की।

 

अपने संबोधन में भट्ट ने भावुक होते हुए कहा कि विभाग में बिताया गया समय उनके जीवन की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने सभी अधिकारियों व सहकर्मियों का वर्षों तक मिले सहयोग, स्नेह और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते