PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : छात्रों ने प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह

मुवानी में गणतंत्र दिवस व राष्ट्रीय एकता पर गोष्ठी

केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय पिथौरागढ़ द्वारा शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार, मुवानी में गणतंत्र दिवस, राष्ट्रीय एकता, एक भारत श्रेष्ठ भारत तथा संविधान दिवस के उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान व्याख्यान, समूह चर्चा, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

 

ad

मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य हेमंत कुमार तथा विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान मुवानी जगत सिंह मेहता रहे। मुख्य अतिथि ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया, वहीं विशिष्ट अतिथि ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना पर अपने विचार रखे।

 

नोडल अधिकारी गोपाल सिंह ने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए विषय आधारित क्विज प्रतियोगिता कराई। चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में सोनाक्षी खोलिया प्रथम, दिव्या भट्ट द्वितीय और डिंपल वर्मा तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में एकता कोहली प्रथम, निखिल भट्ट द्वितीय और ऋतिक कुमार तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में आसिम नेगी प्रथम, दिशा भट्ट द्वितीय, डिंपल वर्मा तृतीय और आलिया भट्ट चतुर्थ स्थान पर रहीं। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

 

कार्यक्रम की विद्यालय परिवार और जनप्रतिनिधियों ने सराहना की। आयोजन में विद्यालय स्टाफ और विभागीय कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता राम सिंह राठौर, प्रधानाचार्य डॉ. मुकुल कांडपाल, कन्या जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका कैलाश सिंह बोहरा, कार्यालय प्रमुख नवनीत कार्की सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते