PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : सबसे युवा अधीक्षक के रूप में अनुभव ने किया कार्यभार ग्रहण

कारागार के समग्र विकास हेतु कई महत्वपूर्ण कार्य प्रस्तावित

जनपद पिथौरागढ़ में नवनिर्मित जिला कारागार में अनुभव त्रिपाठी ने जिला कारागार के प्रथम अधीक्षक के रूप में कार्यभार बीते 03 जनवरी को ग्रहण कर लिया। गौरतलब है कि अनुभव त्रिपाठी उत्तराखण्ड कारागार विभाग के सबसे युवा अधीक्षकों में से एक हैं।

 

ad

उनके नेतृत्व में कारागार प्रशासन को सुदृढ़ करने और सुधारात्मक दृष्टिकोण को व्यवहार में उतारने के लिए योजनाबद्ध कार्य प्रारम्भ किए जा रहे हैं। नवनिर्मित जिला कारागार का संचालन बीते 26 अक्टूबर 2025 से शुरू किया गया है। भविष्य में कारागार के समग्र विकास कई महत्वपूर्ण कार्य प्रस्तावित हैं, जिनमें बंदियों का पुनर्वास, कौशल विकास कार्यक्रम, स्वच्छता व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, अनुशासित वातावरण का निर्माण तथा आधारभूत सुविधाओं का विस्तार प्रमुख रूप से शामिल हैं।

 

इन प्रयासों का उद्देश्य बंदियों को सुधारात्मक प्रक्रिया से जोड़ते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा में पुनः स्थापित करना है। इसके अतिरिक्त जिला कारागार में इंटरकॉम प्रणाली के माध्यम से बंदियों और उनके परिजनों के बीच संवाद की व्यवस्था की गई है। यह सुविधा वर्तमान में उत्तराखण्ड राज्य में केवल जिला कारागार, पिथौरागढ़ में ही उपलब्ध है,

 

जो मानवीय और पारदर्शी कारागार व्यवस्था का उदाहरण प्रस्तुत करती है। जिला प्रशासन और कारागार विभाग द्वारा किए जा रहे ये प्रयास कारागार व्यवस्था को अधिक संवेदनशील, सुधारात्मक और आधुनिक स्वरूप प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते