CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : तीन लोगों को करनी पड़ी हवालात की सैर

सत्यापन नहीं करने पर भवन स्वामी का 10 हजार का चालान

पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जिले में नियमों का उल्लंघन करने व किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है।

 

ad

जिसके तहत बीती देर रात्रि तक सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ केएस रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बेरीनाग नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान तीन वाहन चालकों पवन राम, दीपक भट्ट व सुभाष बवेजा को गिरफ्तार कर तीनों के वाहन सीज किये गये।

 

इसके अतिरिक्त जिलेभर में पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 107 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई। इधर एसएचओ कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में दो टीमें गठित कर चेकिंग अभियान चलाया गया ।

 

इस दौरान दूनाकोट रोड डीडीहाट मे स्थित एक मकान में 05 नेपाली नागरिक बिना सत्यापन के रहते हुए पाये गये । पुलिस टीम द्वारा सम्बन्धित मकान मालिक लक्ष्मण सिंह के विरूद्ध धारा 52(3/83) पुलिस एक्ट के तहत 10 हजार रूपये का चालान जारी कर चालानी रिपोर्ट न्यायालय को प्रेषित की गई।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते