पिथौरागढ़ : पांच लोग गिरफ्तार, दर्जनों के खिलाफ कार्रवाई
दुकान की आड़ में शराब बेचने वाले को किया गिरफ्तार,

शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव जनपद पुलिस को जारी निर्देशों के क्रम में सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत और सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा चलाए गए एक विशेष चेकिंग अभियान के तहत थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में
पुलिस टीम अपर उप निरीक्षक महावीर सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, जरनैल सिंह द्वारा चैकिंग के दौरान जाजरदेवल बाजार में एक दुकान में शराब बेचने वाले दुकान संचालक दीपक भट्ट को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना जाजरदेवल में आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चौकी ऐंचोली प्रभारी, उप निरीक्षक कमलेश जोशी द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालक राजकुमार यादव को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक बिशन सिंह व पुलिस टीम द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालक वीरेन्द्र सिंह सोनाल को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। थानाध्यक्ष थल शंकर सिंह रावत व पुलिस टीम द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालक मनोज सिंह खडायत को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह व पुलिस टीम द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालक राशिद हुसैन को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती व पुलिस टीम द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने वाले गोविन्द सिंह को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 211 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई। इधर पुलिस अधीक्षक ने अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।