पिथौरागढ़ : नाबालिक से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
बीते दिवस परिजनों ने दी थी तहरीर

एक नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पिथौरागढ़ पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस कोतवाली पिथौरागढ़ में एक महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि दीपक कुमार, निवासी जजुराली पिथौरागढ़ ने उनकी नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर एसपी रेखा यादव के निर्देशन में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में एसएचओ कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा जानकारी जुटाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक बबिता टम्टा, ललित डंगवाल, कांस्टेबल गोविन्द राजकुमार शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।