PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : पहली बार सचिव स्तर के अधिकारी ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों से किया सीधा संवाद

सचिव स्तर के अधिकारी की प्रत्यक्ष मौजूदगी, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं व कल्याण से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी में पहली बार सचिव स्तर की अधिकारी ने पहुंचकर पूर्व सैनिकों और वीर नारियों से प्रत्यक्ष संवाद किया। भारत सरकार की सचिव सुकृति लिखी ने पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने देश सेवा में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की सराहना की।

 

उन्होंने उपस्थित पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित कर उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को अपनी समस्याएं सीधे केंद्र सरकार के समक्ष रखने का अवसर मिला। सीमांत क्षेत्र में सचिव स्तर के अधिकारी की मौजूदगी को शासन और पूर्व सैनिक समुदाय के बीच सीधे संवाद की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना गया।

 

इस अवसर पर उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के नवनियुक्त निदेशक ब्रिगेडियर दिग्विजय सिंह बसेड़ा तथा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी डीडीहाट कर्नल भूपेंद्र सिंह (सेवानिवृत्त) सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। मुनस्यारी जैसे सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सीमांत क्षेत्र में आयोजित यह कार्यक्रम पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के सम्मान तथा कल्याण के साथ शासन के सीमांत क्षेत्रों से सीधे जुड़ाव की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते