PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : कारगिल युद्ध में शामिल रहे पूर्व सैनिक का निधन

गांव क्षेत्र में शोक व्याप्त

पिथौरागढ़ जनपद के सीमांत तहरील धारचूला क्षेत्र के कालिका गांव निवासी पूर्व सैनिक उमेश सिंह पिंगल का उपचार के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल पर निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलने पर गांव क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। आज उनका कालिका घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनकी चिता को उनके पुत्र जतिन पिंगल द्वारा मुखाग्नि दी गई।

 

Uttarakhand News Image

इस मौके पर पूर्व सैनिक संगठन धारचूला मंडल द्वारा पार्थिव शरीर पर तिरंगा व पुष्प चक्र अर्पित किया गया। संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट ने बताया कि भारतीय सेना की मेडिकल कोर में वर्ष 1996 में चयनित उमेश सिंह पिंगल द्वारा कारगिल के विषम परिस्थितियों पर अपनी सेवाएं प्रदान की गई। वहीं जम्मू – कश्मीर, राजस्थान, असम तथा मणिपुर जैसे विषम दुर्गम क्षेत्रों पर भी सराहनीय कार्य किया गया।

Uttarakhand News Image

 

वर्ष 2022 में सेवानिवृत्ति के बाद भी वे क्षेत्र में सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे। उनके निधन पर पूर्व सैनिक संगठन द्वारा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस दौरान क्षेत्र अध्यक्ष कैप्टन भोपाल सिंह द्वारा परिवार को हर संभव मदद की बात कही। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व सैनिक कमान रावल, किशन रावल, भुवन चंद्र, दीवान सिरकाल, चंद्र सिंह, हर सिंह, बहादुर शाही, प्रकाश ठाकुर, राजेंद्र सिंह, कैलाश शंकर आदि पूर्व सैनिक शामिल थे। वहीं पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ द्वारा भी पूर्व सैनिक के निधन पर दुख प्रकट किया गया।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते