पिथौरागढ़ : महिला के एक लाख रूपए चले गए गलत खाते में
पुलिस साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई से मिले वापस

पिथौरागढ़ निवासी एक महिला के एक लाख रूपए की धनराशि गलती से किसी दूसरे खाते में चली गई, जिसकी महिला द्वारा शिकायत साइबर सैल में दर्ज कराने पर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें रकम वापस लौटा दी। जिसको लेकर महिला द्वारा पुलिस साइबर टीम का आभार व्यक्त किया गया।

पिथौरागढ़ निवासी एक महिला विनीता चन्द द्वारा बीते 05 नवंबर को साइबर सैल में शिकायत दर्ज कराई गई गई कि उनके एक लाख रूपये गलती से किसी गलत खाते में चले गये हैं, जो अब उन्हें वापस नही मिल रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस साइबर सैल टीम को त्वरित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।

जिसपर टीम प्रभारी उप निरीक्षक मनोज पाण्डे, हेड कास्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल विपिन ओली और कांस्टेबल मनोज कुमार ने बैंक स्टेटमेंट और आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की। तत्परता से की गई तहकीकात और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद शिकायतकर्ता के खाते में उनकी सम्पूर्ण धनराशि वापस कराई गई। जिसको लेकर महिला द्वारा टीम सहित पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया।
इधर पुलिस आमजन से अपील करते हुए किसी भी ऑनलाइन निवेश या लेन-देन से पूर्व पूरी जांच-पड़ताल करने और संदिग्ध वेबसाइटों से सावधान रहने को कहा है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।